सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

काशी में श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् का भव्य अभिनन्दन समारोह, महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति; सनातन धर्म के संरक्षण पर मंथन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  काशी में श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् का भव्य अभिनन्दन समारोह, हरिवंश पुराण कार्यशाला और महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  सनातन धर्म, संस्कृति एवं वैदिक परम्परा के संरक्षण में परिषद का विशिष्ट योगदान : स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री अभिनन्दन समारोह केवल कार्यक्रम नहीं, शक्ति-वर्धन का आधार : कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा वाराणसी। सनातन धर्म, वैदिक परम्परा, शास्त्रीय ज्ञान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के संकल्प के साथ श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् द्वारा बुधवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित योगसाधना भवन में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरिवंश पुराण कार्यशाला के विशेष सत्र के साथ वेद विभाग द्वारा संचालित महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति भी सम्पन्न हुई। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, विद्वानों, आचार्यों और गणमान्यजनों ने सहभागिता की। श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, काशी के माध्यम से संचालित श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् के इस आयोजन में सनातन धर्म और वैदिक परम्परा के संरक्...

श्रृंगेरी मठ में भव्य रुद्राभिषेक, वी. अमृत नारायण के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

  श्रृंगेरी मठ में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव  वाराणसी। वाराणसी स्थित श्रृंगेरी मठ में आज आर्ट ऑफ लिविंग, वाराणसी के तत्वावधान में विधिवत रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और भगवान शिव की आराधना की। रुद्राभिषेक का आयोजन श्री संजय शर्मा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान पंडित उदित नारायण मिश्र जी ने मुख्य अर्चक के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट कोऑर्डिनेटर श्रीमती रूबी बरनवाल एवं डॉ. अनीता जी सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रुद्राभिषेक के पश्चात बैंगलोर से पधारे प्रसिद्ध गायक श्री वी. अमृत नारायण जी ने भक्तिमय सत्संग एवं भजनों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर...

डीएवी कॉलेज में स्व. पी.एन. सिंह यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, डॉ. सुधा यादव ने सामाजिक न्याय पर रखे विचार | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  डीएवी पीजी कॉलेज में सामाजिक न्याय के योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 25 अगस्त। डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज में मंगलवार को महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक एवं सामाजिक न्याय के योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “सामाजिक न्याय और समावेशी नीतियों की अवधारणा” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य तथा पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि स्व. पी.एन. सिंह यादव सही मायने में सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे। उन्होंने शिक्षा को माध्यम बनाकर पिछड़ों और वंचितों को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और इसी लड़ाई में अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई की शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। समाज हमें क्या दे रहा है, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम समाज को क्या लौटा रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक रूप से पिछड़े और वंचित लोगों की बिना किसी जातीय, ...