सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

डीएम सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में वाराणसी में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सक्रिय

वाराणसी में डीएम सत्येंद्र कुमार की देखरेख में 31 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए एसआईआर प्रपत्र वितरण एवं डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया वाराणसी: रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी जनपद में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 31 लाख 53 हजार मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं।  इस कार्य हेतु जनपद में 3 हजार बीएलओ नियुक्त हैं, जो सभी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। गणना प्रपत्र प्रक्रिया: प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां दी जाती हैं, जिन्हें भरकर हस्ताक्षर करने के बाद बीएलओ को वापस करना होता है।प्रपत्र वितरण और संग्रहण के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाता।बीएलओ प्रपत्र संग्रह करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास रखते हैं तथा दूसरी प्रति की प्राप्ति रसीद मतदाता को सौंपते हैं। डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन सुविधाप्राप्त गणना प्रपत्रों को निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) के माध्यम से डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।  जो लोग फॉर्म भरकर बीएलओ को नहीं सौंप पाते, वे घर बैठे ऑ...

वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कॉलेज में पंडित हरिराम द्विवेदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

  वाराणसी:रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी|20 नवंबर 2025,युवा पीढ़ी में साहित्यिक रुचि विकसित करने के उद्देश्य से पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध सन्यास द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को आज गुरुवार को बंगाली टोला इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता 8 एवं 11 नवंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित हरिराम द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर निबंध लिखकर प्रतिभाग किया था। समारोह के मुख्य अतिथि सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दुबे तथा विशिष्ट अतिथि लोक भूषण सम्मान से अलंकृत साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडे, सूड़िया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी, उदय प्रताप कॉलेज के प्रोफेसर एवं साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह तथा केमिस्ट्री के प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे विजेता छ...

लक्सा गिरिजाघर से गोदौलिया तक मार्ग बंद किए जाने से व्यापारी नाराज

      आ ज दिनांक 20 नवम्बर 25 दिन गुरुवार को दशाश्वमेध स्थित एक प्रतिष्ठान में दशाश्वमेध व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेश तुल्सयान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वाराणसी:रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी       आज की बैठक में सभी व्यापारियों ने लक्सा गिरिजाघर से गोदौलिया तक मार्ग बंद किए जाने के विरोध में प्रशासन के एकतरफा निर्णय के कारण व्यापार के भारी नुकसान के सन्दर्भ में अपने-अपने विचार रखे।  गोदौलिया पूर्वांचल का सबसे पुराना व्यावसायिक केंद्र होने साथ काशी का हृदय स्थल भी है जहाँ प्रतिदिन लाखो में तीर्थयात्री,पर्यटक एवं ग्राहकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों का आना जाना लगा रहा है साथ ही इस समय शादी विवाह का लगन भी चल रहा है। कई महीनो से मंदी के बाद बाजारों में ग्राहकों का आना शुरू ही हुआ है कि प्रधासन द्वारा बिना किसी पूर्व सुचना के बगैर सोचे समझे व किसी को विश्वास में लिए बगैर इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आज ऐसी स्थिति है कि कोई भी काशीवासी ,पर्यटक , तीर्थयात्री किस तरीके से बाबा विश्वनाथ,माँ अन्नपूर्णा,माँ गंगा एवं गोदौलिया दशाश्वमेध के बाजारों ...

महामहिम उपराष्ट्रपति से कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की शिष्टाचार भेंट

संस्कृत एवं विश्वविद्यालय के उन्नयन हेतु अपनी दृढ प्रतिबद्धता व्यक्त किए  कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा  वाराणसी: रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी    भारत गणराज्य के महामहिम उपराष्ट्रपति महोदय आदरणीय श्रीयुत सी॰ पी॰ राधाकृष्णन् जी से दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर संस्कृत और उसके विकास से सम्बन्धित विषयों पर गहन चर्चा हुई। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने महामहिम उपराष्ट्रपति से मिलकर उक्त आशय की सूचना दिया। कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि माननीय उपराष्ट्रपति महोदय ने अत्यन्त आत्मीय-भाव एवं तन्मयता के साथ शिक्षा, संस्कृत, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं उत्तम संसदीय परम्पराओं के संरक्षण व सम्वर्धन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने "राष्ट्रीय शिक्षा नीति" के आलोक में संस्कृत के प्रोत्साहन हेतु अपना अमूल्य परामर्श प्रदान किया और सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के उन्नयन हेतु अपनी दृढ प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्वविद्यालय में आने का शीघ्र संकेत दिया इस अवसर पर भारत गणराज्य के महामहिम...

वाराणसी | चौलापुर शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज न लगने से ग्रामीणों में रोष, संगठन ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

  वाराणसी। रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी जनपद के चौलापुर स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के सम्मान में अब तक राष्ट्रीय ध्वज न लगाए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पूर्वांचल किसान संगठन ने कड़ा एतराज़ जताया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह डोभी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत ध्वज लगवाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि देश को आज़ाद हुए इतने वर्षों बाद भी शहीदों के सम्मान में चौलापुर के इस स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज न लगाना बेहद दुखद है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई बड़े नेता यहां आते रहे, लेकिन आज तक शहीदों के सम्मान में कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष 17 अगस्त को यहां उन पांच वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है, जिन्होंने 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान चौलापुर थाने में भारतीय तिरंगा फहराने का प्रयास किया था और अंग्रेज़ी पुलिस द्वारा गोली मारकर शहीद कर दिए गए थे। इनके नाम हैं— 1. शहीद राम नरेश उपाध्याय 2. शहीद पंचम राम 3. शहीद राम दयाल पटेल 4. श...

वाराणसी को राष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि: DM सत्येंद्र कुमार को मिला सम्मान, जल संरक्षण में जिले ने देशभर में मारी बाजी*

रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी *वाराणसी।* जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाराणसी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। ‘जल संचयन भागीदारी’ पहल के तहत आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्वारा *वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को द्वितीय राष्ट्रीय पुरस्कार* प्रदान किया गया। इस सम्मान के दौरान *नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल* भी मंच पर उनके साथ मौजूद रहे। DM सत्येंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय जनभागीदारी, प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयास और जल बचाओ–जल बनाओ की दिशा में लगातार चल रहे अभियानों को दिया। गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में *उत्तर प्रदेश ने पूरी तरह बाजी मारी—* *मिर्जापुर प्रथम,* *वाराणसी द्वितीय,* *जालौन तृतीय स्थान* पर रहा। तीनों जिलों ने वर्षा जल संचयन, संरचनाओं के संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को मॉडल बनाते हुए देशभर में नई मिसाल पेश की है। यह सम्मान न केवल वाराणसी की उपलब्धि है बल्कि राज्य सरकार की जल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का भी सशक्त प्रमाण है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से अन्य जिलों में भी जल संरक्षण को लेकर...

द ऋषिव लाइफ़ स्कूल, शिवपुर, वाराणसी में संपन्न हुआ 'लिटिल लीजेंड्स लिट आर्ट फेस्टिवल' का तीन-दिवसीय बाल–महोत्सव

वाराणसी: रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  तीन-दिवसीय ‘लिटिल लीजेंड्स लिट–आर्ट फ़ेस्टिवल 2025’  का शुभारम्भ बाल-दिवस, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को 'द ऋषिव लाइफ़ स्कूल', शुद्धीपुर, शिवपुर बाईपास, एयरपोर्ट रोड, वाराणसी में आयोजित हुआ, जिसकी सम्पूर्ति रविवार, 16 नवंबर 2025 को अत्यन्त भव्य स्वरूप में हुई। पहले दिन कठपुतली का शो, और कथक और शास्त्रीय संगीत, दूसरे दिन साइंस शो, मैजिक शो और ड्रामा 'हमारी धरोहर' का मंचन हुआ उत्सव में प्रवेश पूर्णत: निःशुल्क था।  उद्घाटन-सत्र का शुभारम्भ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध चित्रकार सुश्री पद्मिनी मेहता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ। संध्या-विमर्श में ‘संस्कार, शिक्षा, सृजन, संस्कृति और संरक्षण’ विषय–समूह पर विशिष्ट अतिथिगणों ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित किया। मुख्य-अतिथि श्री एन.पी. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा बोर्ड रहे। अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. नीरजा माधव, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित, सुप्रतिष्ठित हिन्दी साहित्यकार रहीं। विशिष्ट-अतिथि विपिन कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक (डी.एस.पी.), एण्टी टेरर स्क्वाड, वारा...

वाराणसी सीए शाखा में सीए बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

  वाराणसी: रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा आयोजित सीए बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ एमवीएन स्पोर्ट्स एरेना, कमच्छा में हुआ।  टूर्नामेंट का समापन 18 नवंबर 2025, मंगलवार को किया जाएगा।मुख्य अतिथि सीए नारायण खेमका ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने सभी टीमों का औपचारिक परिचय कराया।  उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेलप्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्ठा, खेल भावना और सकारात्मक सोच के साथ खेलने की प्रेरणा दी।  इसके पश्चात उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया और पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं और मुकाबले चार दिनों तक चलेंगे।  प्...

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

  वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में 15 नवंबर 2025 को 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कुलगीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग) श्री रविंद्र जायसवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. अजीत कुमार शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि श्री संतोष अग्रवाल का स्वागत महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ. रूबी साह एवं प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर किया। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में इस महाविद्यालय की भूमिका सराहनीय रही है और यहां की छात्राएं शिक्षा के माध्यम से देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कामना की कि भविष्य में यह संस्थान विश्वविद्यालय का रूप ले और महिला शिक्षा को और सशक्त करे। प्रो. अजीत कुमार शुक्ला ने कहा कि...

हार्ट इंडिया कांक्लेव 2025: काशी में देशभर के 100 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञों का संगम

हार्ट इंडिया कांक्लेव 2025 – मुख्य बिंदु:वाराणसी में हार्ट इंडिया कांक्लेव का 11वां संस्करण सम्पन्न। देशभर से 100 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट और चिकित्सक हुए शामिल। आयोजन सचिव: शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार सिंह। उद्देश्य: हृदय रोगों से संबंधित नवीन शोध, तकनीक और जागरूकता को साझा करना। नोएडा के डॉ. रोहित तिवारी को ‘बेस्ट एडिटर अवार्ड’।डॉ. वत्सला कुंवर को ‘बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड’। समाजसेवी श्री अमन कबीर को बाइक एम्बुलेंस सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख सहभागी डॉक्टर: डॉ. दलजीत कौर (हैदराबाद), डॉ. रामजी मल्होत्रा (दिल्ली), डॉ. माधुरी नागोरी (मध्य प्रदेश), डॉ. रवि विष्णु (पटना), डॉ. दिलीप कुमार (कोलकाता) आदि ।चर्चा के मुख्य विषय: हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, सडन कार्डियक अरेस्ट और युवाओं का स्वास्थ्य। विशेषज्ञों की सलाह: जिम जाने से पहले ईसीजी और 2डी ईको जैसी बेसिक हृदय जांच जरूरी। कार्यक्रम संचालन: डॉ. आलोक कुमार सिंह।धन्यवाद ज्ञापन: प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव। सैकड़ों चिकित्सकों की सहभागिता और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित आयोजन। संदेश: स्वस्थ हृदय, स्वस्थ समाज की दि...

Thor Love And Thunder Movie Review

 

Aarcc Live

 News & Entertainment https://youtube.com/channel/UCVZqoNXDUwumefND_EDPj9w  Subscribe Our Youtube Channel.