वाराणसी: रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा आयोजित सीए बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ एमवीएन स्पोर्ट्स एरेना, कमच्छा में हुआ।
टूर्नामेंट का समापन 18 नवंबर 2025, मंगलवार को किया जाएगा।मुख्य अतिथि सीए नारायण खेमका ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने सभी टीमों का औपचारिक परिचय कराया।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेलप्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्ठा, खेल भावना और सकारात्मक सोच के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
इसके पश्चात उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया और पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं और मुकाबले चार दिनों तक चलेंगे।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 18 नवंबर 2025 को संपन्न होगा।इस अवसर पर शाखा के अन्य पदाधिकारी सीए वैभव मेहरोत्रा, सीए विकास द्विवेदी, सीए रंजीत पांडे, सीए नमन कपूर और सीए श्री प्रकाश पांडे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


टिप्पणियाँ