सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बीएचयू पत्रकारिता विभाग में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” विषय पर युवा कॉन्क्लेव आयोजित | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  युवा शक्ति को नशामुक्त बनाकर ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा यूथ आइकॉन अनन्या तिवारी और रैंसी सिंह ने युवाओं को दिया सकारात्मक जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव      वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान तथा माई भारत अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” विषय पर विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तहत युवा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त युवा शक्ति का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा...

हॉस्टल आवंटन और ऑनलाइन अवकाश आवेदन अब होगा आसान, बीएचयू में समर्थ पोर्टल प्रशिक्षण संपन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बीएचयू में 'समर्थ पोर्टल' पर द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, कर्मचारियों को मिला हॉस्टल आवंटन और ऑनलाइन अवकाश आवेदन का व्या वहारिक प्रशिक्षण    रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के डिजिटल कौशल को सुदृढ़ करने की दिशा में "समर्थ पोर्टल: हॉस्टल आवंटन एवं अवकाश आवेदन" विषय पर द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रबंधन संस्थान की कंप्यूटर प्रयोगशाला में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से हॉस्टल आवंटन एवं ऑनलाइन अवकाश आवेदन की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वयं समर्थ पोर्टल पर कार्य करने का अवसर दिया गया,जिससे उन्हें ऑनलाइन प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।इस सत्र में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं प्रशासनिक इकाइयों से 33 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ के अनुसार प्रशिक्षण के लिए प्राप्त नामांकन निर्ध...

वाराणसी में माध्यमिक शिक्षकों का धरना | पुरानी पेंशन समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  वाराणसी में माध्यमिक शिक्षकों का धरना, पुरानी पेंशन समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव   वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, वाराणसी पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और विभाग की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है, जिससे शिक्षकों में निराशा और आक्रोश का माहौल है। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को हर हाल में बहाल किया जाए। साथ ही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 को पुनर्स्थापित करने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने तथा वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉ. उमेश सिंह , जिला मंत्री अंजनी कुमार सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आनंद सिंह ने संयुक्त ...

इनर व्हील क्लब वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह, नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  इनर व्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार्स की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को कस्तूरी हॉल, होटल सूर्या में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर डॉ. अनुराधा भाटिया (2026-27) की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नई अध्यक्ष सुरभि मोदी, सचिव मंदाकिनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुजा बागला, आईएसओ शिवानी अग्रवाल और संपादक निहारिका देवांशी सहित पदाधिकारियों को कॉलर एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुरभि मोदी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देना है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा। इस अवसर पर क्लब की ओर से तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। श्री हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड के बच्चों को स्टील की पानी की बोतलें वितरित क...