सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

काशी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के गर्दे सभागार में भव्य पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे। समारोह की शुरुआत ‘इवेंट प्लानर’ के नीरज सेठ की टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं मंचासीन संरक्षकगण का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र और बैज प्रदान किए गए। अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस वर्ष बाबा कालभैरव जी की स्...

काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 में पांच महिला प्रतिभाओं का सम्मान | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी   वाराणसी। काशी जेसीज़ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जेसीआई काशी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” का तृतीय संस्करण रविवार को मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।  इस वर्ष कार्यक्रम को “नारी सम्मान वर्ष” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय टीवी हस्ती और शार्क टैंक उद्यमी शैली मेहरोत्रा विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल रस्तोगी ने स्वागत भाषण दिया। जेसीआई काशी की अध्यक्ष एकता खन्ना ने युवाओं की अपेक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि ट्रस्ट सचिव राजेश सोनी ने संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति सदैव पूजनीय रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर देना ही स...

हिंदू एक हैं, राजनीतिक दलों के कारण दिखता है बिखराव : राजर्षि डॉ. बी.के. मोदी | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी   वाराणसी। विश्वविख्यात धार्मिक नगरी काशी में रविवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सभागार में “हिंदू राष्ट्र बनाने में हम सबका योगदान और भावी भूमिका” विषय पर भव्य सनातन सम्मेलन आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य  अतिथि विश्वप्रसिद्ध  आध्यात्मिक चिंतक एवं वैश्विक  दृष्टा राजर्षि डॉ. भूपेंद्र कुमार  मोदी ने दीप प्रज्वलित कर  किया।  सम्मेलन में सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर देश-विदेश से आए आध्यात्मिक साधक, सांस्कृतिक प्रेमी और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न धार्मिक मठों के प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं अन्य विशिष्ट जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  अपने संबोधन में राजर्षि डॉ. बी.के. मोदी    ने कहा कि हिंदू समाज मूल रूप से एक    है,  लेकिन राजनीतिक दलों के कारण    उसमें  बिखराव दिखाई देता है...

वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई भगवान झूलेलाल जयंती, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सिन्धी समाज | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट /आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। सिन्धी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड के अवसर पर शुक्रवार को झूलेलाल मंदिर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत वाराणसी और झूलेलाल मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में सिन्धी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने इष्टदेव की आराधना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के स्वागत और अल्पाहार से हुई। इसके बाद सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला (मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण व मण्डल प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी) तथा विशिष्ट अतिथि अजय सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दोपहर में आयोजित आम भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल मंदिर परिसर में भगवान झूलेलाल की आरती की गई, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। रात्रि में लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा लक्सा से निकलकर गिरजाघर चौराहा तक गई और पुनः वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न...