सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

इंग्लैंड में आयरनमैन पूरा कर गाजीपुर के किसलय ने बढ़ाया मान AARCC LIVE NEWS VARANASI

बनारस के किसलय राय ने   इंग्लैंड में रचा सफलता का इतिहास   आयरनमैन लीड्स प्रतियोगिता पूरी कर बढ़ाया गाजीपुर और उत्तर प्रदेश का मान, भारत से सिर्फ दो प्रतिभागी हुए सफल रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  बनारस। गाजीपुर जिले के किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित आयरनमैन लीड्स-2026 प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर बनारस, गाजीपुर और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 16 अगस्त 2026 को सुबह सात बजे शुरू हुई यह बेहद कठिन प्रतियोगिता रात 10 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों को निर्धारित समय के भीतर 3.8 किलोमीटर तैराकी, 183 किलोमीटर साइकिल दौड़ और 42.2 किलोमीटर पैदल दौड़ पूरी करनी थी। प्रतियोगिता को अधिकतम 17 घंटे में पूरा करना था। तकनीकी कठिनाइयों के कारण प्रतियोगिता करीब 15 घंटे 10 मिनट में पूरी हुई। लगभग 10 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, लेकिन कई प्रतिभागी पूरी दूरी तय नहीं कर सके। भारत के तीन प्रतिभागियों में सिर्फ दो सफल प्रतियोगिता में भारत से कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सिर्फ दो प्रतिभागी सफलतापूर्वक अंतिम ...

पाकुड़ की कस्तूरी कनक बनीं Miss North India 2026, अखबार से माता-पिता को मिली बेटी की जीत की खबर | AARCC LIVE NEWS

  पाकुड़ की बेटी कस्तूरी कनक ने बढ़ाया झारखंड का मान, चुपचाप देहरादून पहुंचकर जीता Miss North India 2026 का खिताब  माता-पिता से छिपाकर भाई के साथ देहरादून पहुंचीं कस्तूरी, उसी दिन ऑनलाइन परीक्षा भी दी; उपलब्धि की खबर अखबार से मिली तो माता-पिता की आंखों में छलका गर्व   रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव   पाकुड़। सपनों को पूरा करने के लिए बड़े शहर की चमक नहीं, बल्कि हौसले, मेहनत और अपनों के विश्वास की जरूरत होती है। इस बात को सच कर दिखाया है पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के बालीआपतरा गांव की 22 वर्षीय    कस्तूरी कनक  ने। छोटे से गांव से निकलकर कस्तूरी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। देहरादून में 6 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में कस्तूरी कनक को ‘Miss North India 2026’ के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें  Miss North India 2026 – Brand Ambassador के रूप में भी सम्मानित किया गया। सपने को पूरा करने के लिए माता-पिता से भी छिपाई बात कस्तूरी की सफलता की कहानी इसल...

प्रो. आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026, बीएचयू में हुआ भव्य | AARCC LIVE NEWS VARANASI

   राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित प्रो. आशुतोष मोहन का बीएचयू में अभिनंदन  25 वर्षों से अधिक की शिक्षण, शोध एवं अकादमिक नवाचार की उत्कृष्ट यात्रा को मिला राष्ट्रीय सम्मान   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव     वाराणसी, सितंबर 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रबंध शास्त्र संस्थान, प्रबंध शास्त्र संकाय के प्रोफेसर (विपणन एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन) प्रो. आशुतोष मोहन को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाने पर बीएचयू परिवार द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया। प्रबंध शास्त्र संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में संस्थान के निदेशक एवं संकाय के अधिष्ठाता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने प्रो. मोहन को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निदेशक एवं अधिष्ठाता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में...

जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी आगमन, कैंट स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। जनता दल सेकुलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के वाराणसी आगमन पर सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जन क्रांति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया महाराज के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव सह बिहार प्रभारी राहुल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष केदारनाथ, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह सीधे सिंचाई विभाग, सिगरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जनता दल सेकुलर के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्...