सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (लिवर जांच) शिविर 9 जून को, विशेषज्ञ देंगे परामर्श | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव    वाराणसी। लिवर संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते सही जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजा बलदेव दास बिरला अस्पताल, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज में 9 जून 2026 को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर मंगलवार को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक और दर्दरहित तकनीक है, जिसके माध्यम से कुछ ही मिनटों में लिवर की सूजन तथा कठोरता (फाइब्रोसिस) का सटीक आकलन किया जा सकता है। सामान्यतः यह जांच काफी महंगी होती है, लेकिन शिविर में आने वाले मरीजों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। अस्पताल के वरिष्ठ लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत रायने बताया कि गलत खान-पान, शराब का सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण फैटी लिवर एवं लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित परामर्श से इन बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ...

भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी पर विचार गोष्ठी, वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों को वितरित हुए उपकरण | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी के लिए सामूहिक पहल, दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण  वाराणसी, 7 जून 2026। अपना घर आश्रम सभागार में शनिवार को "भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी" विषय पर विचार गोष्ठी एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं विशेषज्ञों ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन और पुनर्वास की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सगेन्द्र कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अपना घर आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, डी-वॉकर सहित विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ.एन. उपाध्याय ने की, जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आश्रम के संरक्षक केशव जालान एवं श्यामसुन्दर पयादि भी मंचासीन रहे। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भिक्...

CLAT AIR-1 गीताली गुप्ता ने वाराणसी के छात्रों को बताए सफलता के मंत्र, CLAT Toppers Tour 2026 संपन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव CLAT AIR-1 गीताली गुप्ता ने वाराणसी के छात्रों को बताए सफलता के मंत्र, CLAT Toppers Tour 2026 संपन्न वाराणसी, 7 जून 2026। देश की अग्रणी CLAT कोचिंग संस्था लीगलएज बाय टॉपरैंकर्स द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के के.एन. उडुपा ऑडिटोरियम में आयोजित CLAT Toppers Tour 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में वाराणसी एवं पूर्वांचल के सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और विधि शिक्षा में रुचि रखने वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण CLAT 2026 की ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 प्राप्त करने वाली गीताली गुप्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए बताया कि CLAT जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण हैं। मेगा मॉक टेस्ट से मिली वास्तविक परीक्षा की अनुभूति मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजित “CLAT Before CLAT” मेगा मॉक टेस्ट में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को वास्तविक CLAT परीक्षा जैसा वातावरण ...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय शंकर भगत को मिला बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड | आर्क लाइव न्यूज़ वाराणसी

  रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव   बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय शंकर भगत वाराणसी,6 जून। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय शंकर भगत को प्रतिष्ठित "बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान यूपी18 न्यूज़ लाइव के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। शुक्रवार को लंका स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में काशी की विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उदय शंकर भगत को पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला तथा सम्मान-पत्र भेंट कर अलंकृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथियों में लोक भूषण जय प्रकाश, समाजसेवी आर.के. सिंह, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार इंजीनियर रामनरेश नरेश तथा प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि चकाचौंध ज्ञानपुरी शामिल रहे। अतिथियों ने सम्मानित होने वाली विभूतियों के कार्यों...

SUSHRUTACON 2026 के दौरान Himalaya Wellness के स्वास्थ्य जागरूकता कैंप में चिकित्सकों ने दिखाई विशेष रुचि | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 SUSHRUTACON 2026 के दौरान Himalaya Wellness के स्वास्थ्य जागरूकता कैंप में चिकित्सकों ने दिखाई विशेष रुचि  रिपोर्ट-आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव वाराणसी। नीमा सर्जिकल सोसाइटी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) एवं शल्य तंत्र विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, चौकाघाट, वाराणसी द्वारा आयोजित SUSHRUTACON 2026 के दौरान Himalaya Wellness की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने पहुंचकर कंपनी के विभिन्न आयुर्वेदिक उत्पादों और स्वास्थ्य समाधानों की जानकारी प्राप्त की।                                      (यहाँ वीडियो देखें)    कैंप के दौरान Himalaya Wellness के प्रतिनिधियों शंभुनाथ उपाध्याय, कपिल शुक्ला, गणेश त्रिपाठी एवं अनोखी सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों को कंपनी के प्रमुख उत्पादों Liv.52 DS, Liv.52, Cystone Tablet, Galactosure Granules, Pilex Tablet, Septilin तथा Evecare Syrup के बारे म...