रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव
बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय शंकर भगत
वाराणसी,6 जून। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय शंकर भगत को प्रतिष्ठित "बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान यूपी18 न्यूज़ लाइव के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
शुक्रवार को लंका स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में काशी की विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उदय शंकर भगत को पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला तथा सम्मान-पत्र भेंट कर अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय ने किया। समारोह का संचालन उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रामनरेश नरेश ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मिसेज एशिया विनर विजयता सचदेवा, वरिष्ठ पत्रकार सुनीता उपाध्याय, कवयित्री झरना मुखर्जी, नसीम निशा सहित काशी के अनेक साहित्यकारों,समाजसेवियों एवं पत्रकारों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य
नागरिकों ने सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








टिप्पणियाँ