भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी पर विचार गोष्ठी, वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों को वितरित हुए उपकरण | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव
भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी के लिए सामूहिक पहल, दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
वाराणसी, 7 जून 2026। अपना घर आश्रम सभागार में शनिवार को "भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी" विषय पर विचार गोष्ठी एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं विशेषज्ञों ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन और पुनर्वास की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सगेन्द्र कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अपना घर आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, डी-वॉकर सहित विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ.एन. उपाध्याय ने की, जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आश्रम के संरक्षक केशव जालान एवं श्यामसुन्दर पयादि भी मंचासीन रहे।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भिक्षावृत्ति के कारणों, उसके सामाजिक प्रभावों तथा पुनर्वास की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। सने उपाध्याय ने रेस्क्यू और पुनर्वास प्रक्रिया की चुनौतियों को रेखांकित किया, जबकि अनिल जातोदिया ने भिक्षावृत्ति के कारणों और उसके निवारण के उपायों पर अपने विचार रखे। डॉ. निरंजन लाल ने "भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी" की परिकल्पना और उसके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कौशल विकास को पुनर्वास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभुत्वन संस्था के कलाकारों ने भिक्षावृत्ति की समस्या पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। सीआरसी योजना के संबंध में आशीष झा ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर आश्रम के सचिव राकेश सिंह, आर.के. शर्मा, अरुण गुप्ता, निर्मल चौधरी, विनोद दीने सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं आश्रम से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. कात्यायनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।












टिप्पणियाँ