रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव
वाराणसी। लिवर संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते सही जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजा बलदेव दास बिरला अस्पताल, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज में 9 जून 2026 को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर मंगलवार को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक और दर्दरहित तकनीक है, जिसके माध्यम से कुछ ही मिनटों में लिवर की सूजन तथा कठोरता (फाइब्रोसिस) का सटीक आकलन किया जा सकता है। सामान्यतः यह जांच काफी महंगी होती है, लेकिन शिविर में आने वाले मरीजों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
अस्पताल के वरिष्ठ लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत रायने बताया कि गलत खान-पान, शराब का सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण फैटी लिवर एवं लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित परामर्श से इन बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही लिवर को स्वस्थ रखने के लिए उचित खान-पान, डाइट चार्ट और जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए जाएंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
पंजीकरण एवं संपर्क
मोबाइल नंबर: 8604231060
आयोजन स्थल
राजा बलदेव दास बिरला अस्पताल, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज, वाराणसी








टिप्पणियाँ