सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

काशी में श्रद्धा व वैदिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया पूज्यपाद स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का 76वां निर्वाण दिवस || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  वाराणसी|रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी  पूज्यपाद 1008 महर्षि स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज—संस्थापक श्री भारत धर्म महामंडल, श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद, श्री विश्वेश्वर ट्रस्ट सोसाइटी, महामाया ट्रस्ट समिति एवं श्री वेणी माधवपुर ट्रस्ट—का 76वां निर्वाण दिवस ब्रह्मामयी गायत्री देवी के पावन प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वामी जी की मूर्ति का विधिवत षोडशोपचार पूजन एवं अर्चन किया गया। साथ ही विश्व कल्याण की भावना से 11 वैदिक ब्राह्मणों ने श्री हनुमान चालीसा के 5100 पाठ के पारायण का संकल्प लेकर विधिवत पाठ का शुभारंभ किया।             ■★विडियो यहाँ देखें ■★ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वेणी माधवपुर ट्रस्ट के सेक्रेटरी सत्य नारायण पाण्डेय ने कहा कि सनातन आदि संस्कृति की त्रिवेणी—गंगा, गौ और कन्या शक्ति—की रक्षा हेतु तन, मन और धन से समर्पण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र की धर्म सत्ता और राज सत्ता दोनों ही प्रमार्थ का ग्रास न बनें, यही पूज्यपाद स्वामी ज...

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में फंक्शनल डेयरी फूड्स पर उन्नत संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन || AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी/रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी  कृषि विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग (DSFT) द्वारा आयोजित 21 दिवसीय आईसीएआर प्रायोजित उन्नत संकाय प्रशिक्षण (CAFT) कार्यक्रम “फंक्शनल डेयरी फूड्स: कॉन्सेप्ट से कमर्शियलाइजेशन” का समापन समारोह शनिवार को कमधेनु हॉल, डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग, बीएचयू में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तत्वावधान में आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य फंक्शनल डेयरी फूड्स, मूल्य संवर्धन, खाद्य सुरक्षा एवं व्यावसायीकरण के उभरते क्षेत्रों में संकाय सदस्यों की दक्षता, अनुसंधान क्षमता तथा उद्योगोन्मुख दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना था। आईसीएआर–सीएएफटी दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के आईसीएआर मान्यता प्राप्त संस्थानों,राज्य कृषि विश्वविद्यालयों एवं अन्य कृषि संस्थानों से चयनित 13 प्रतिभागियों (वैज्ञानिक, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षाविद) ने सहभागिता की। तीन सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फंक्शनल डेयर...

अग्रवाल महासभा ने गणतंत्र दिवस पर मदर टेरेसा दीनहीन आश्रम में किया अन्नदान, बाँटी खुशियाँ | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिवाला स्थित मदर टेरेसा दीनहीन सदगति आश्रम में सेवा एवं समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवास कर रहे लगभग सैकड़ों असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के लिए करीब 10 कुंतल खाद्यान्न एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक एवं काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल (हरे कृष्ण ज्वेलर्स) तथा अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आश्रम के निवासियों का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया और अपने हाथों से मिठाइयाँ खिलाकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा से आत्मिक संतोष और अपार आनंद की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के दौरान सुनीता अग्रवाल ने तिरंगा लहराते हुए वंदेमातरम् का उद्घोष किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। महामंत्री आमोद अग्रवाल ने बताया कि आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 7 कुंतल खाद्यान्न प्रदान किया गया, जिसमें चावल, दाल, आलू,...

संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल द्वारा क्रूज पर चला ‘जय सियाराम’ कीर्तन कार्यक्रम सम्पन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल , वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण ‘जय सियाराम कीर्तन-भजन कार्यक्रम’ क्रूज पर चला, जो पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कूज प्रातः 9:30 बजे अस्सी घाट से आदिकेशव घाट तक निकाली गई। कूज के दौरान कीर्तन मण्डल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम के नाम का कीर्तन किया। “जय सियाराम” के गगनभेदी जयघोष से सम्पूर्ण मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।  क्रूज के  मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया। इस भक्ति-क्रूज में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, रामभक्त, युवा वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य काशी की आध्यात्मिक परंपरा को सुदृढ़ करना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम के सफल समापन पर संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एपेक्स द्वारा आर्थ्रोप्लास्टी एवं अरथरोस्कोपी कैडावेरिक एकेडेमिक एवं हैंड्स-ऑन कॉन्फ्रेंस || AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी/रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी  ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, शोध एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी एवं वाराणसी ऑरथपेडिक एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थ्रोप्लास्टी एवं अरथरोस्कोपी कैडावेरिक एकेडेमिक सेशन होटल रेडिसन एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आईएमएस बीएचयू में किया जा रहा है।  कैडावेरिक हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग वर्कशॉप में प्रतिभागी सर्जनों को वास्तविक शारीरिक संरचना पर उन्नत सर्जिकल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इटली के प्रख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो. एलेसांद्रो लेली सहित देशभर के कई वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में सहभागिता करेंगे। सम्मेलन के दौरान आर्थ्रोप्लास्टी एवं आर्थ्रोस्कोपी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों,जटिल सर्जरी प्रबंधन एवं भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी। एपेक्स के चेयरमैन डॉ.एसके सिंह के अनुसार,यह सम्मेलन युवा एवं अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जनों के लिए ज्ञानवर्धन, कौशल विकास एवं अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने का एक स...