सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम, विकास और रोजगार पर हुआ मंथन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर हुई चर्चा

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी

वाराणसी, 17 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रजत वर्मा तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर अवस्था में थीं, जिससे उद्यमियों और श्रमिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सहयोग से इन सड़कों का सीसी निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ और उद्योगों को भी लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र आज जिले के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो चुका है, जहां लगभग 16 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। यहां निर्मित उत्पादों की आपूर्ति देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक की जा रही है, जिससे क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


देव भट्टाचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं और खाद्य सामग्री का वितरण कराया था। इसके अलावा श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग और उद्योग विभाग के सहयोग से नियमित शिविर आयोजित कर श्रमिकों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता है। साथ ही सरकार के सहयोग से चंदौली में विकसित हो रहे नए प्लेज पार्क का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इसके शुरू होने से लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, उद्यमियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी औद्योगिक क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे। सभी ने क्षेत्र के समग्र विकास और औद्योगिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, सहायक आयुक्त राजधारी प्रसाद सहित अजय राय, आशीष गुप्ता, दिनेश राय, उमंग शाह, अरविंद सिंह, भारत जोतवानी, सुनील अग्रहरि, शरद अग्रसेन, शहाबुद्दीन अंसारी, संगीता चौधरी, अमित गुप्ता, आशीष जायसवाल, श्रवण करवा, रामेश्वर केसरी, त्रिभुवन सिंह, विजय सिंह, शिवपूजन जायसवाल, रामसागर, डीके मौर्य, मनोज तिवारी, अभिषेक जायसवाल, जसपाल सिंह समेत सैकड़ों उद्यमी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (लिवर जांच) शिविर 9 जून को, विशेषज्ञ देंगे परामर्श | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव    वाराणसी। लिवर संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते सही जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजा बलदेव दास बिरला अस्पताल, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज में 9 जून 2026 को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर मंगलवार को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक और दर्दरहित तकनीक है, जिसके माध्यम से कुछ ही मिनटों में लिवर की सूजन तथा कठोरता (फाइब्रोसिस) का सटीक आकलन किया जा सकता है। सामान्यतः यह जांच काफी महंगी होती है, लेकिन शिविर में आने वाले मरीजों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। अस्पताल के वरिष्ठ लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत रायने बताया कि गलत खान-पान, शराब का सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण फैटी लिवर एवं लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित परामर्श से इन बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ...

Alliance Broadband का पूर्वांचल में विस्तार, ₹1770 से शुरू हुए हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान; युवाओं को फ्रेंचाइजी का मौका | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी Alliance Broadband का पूर्वांचल में विस्तार, हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ व्यवसाय के नए अवसर वाराणसी। डिजिटल युग में तेज और विश्वसनीय इंटरनेट की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए Alliance Broadband ने वाराणसी एवं आसपास के जिलों में अपने नेटवर्क विस्तार और नई व्यावसायिक साझेदारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में ब्रॉडबैंड ऑपरेटरों, केबल ऑपरेटरों, उद्यमियों तथा डिजिटल क्षेत्र में नया व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों ने भाग लिया। बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि Alliance Broadband देश की अग्रणी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है, जो हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड, IPTV, OTT एंटरटेनमेंट, वॉयस कॉलिंग, स्टैटिक आईपी और एंटरप्राइज कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी अब वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और कस्बों में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। एक ही कनेक्शन पर कई सुविधाएं ग्राहकों को हाई स्पीड Fiber Broadband, IPTV Service, OTT Entertainment, Voice Calling Facility, Device Free to Use (चयनित योजनाओं पर), ...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...