बनारस में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘समागति कैंसर सेंटर’ का भव्य उद्घाटन | AARCC LIVE NEWS VARANASI
कैंसर मरीजों को अब वाराणसी में ही मिलेगा आधुनिक इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी उपलब्ध रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव वाराणसी। काशी की पावन धरती पर कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त समागति कैंसर सेंटर का उद्घाटन चुनार रोड स्थित काशी हॉस्पिटल, भिखारीपुर में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। उनके साथ वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी एवं के. वेंकटेश रमन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजन-वंदन के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता काशी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. टी.पी. सिंह ने की, जबकि मंच संचालन आकांक्षा रॉय एवं इंजीनियर शैलेश गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में कहा गया कि समागति कैंसर सेंटर काशी सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। संस्थान का उद्देश्य केवल आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों तक भी बेहतर इलाज पहुंचाना है। समागति कैंसर सेंटर के निदेश...