सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बनारस में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘समागति कैंसर सेंटर’ का भव्य उद्घाटन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 कैंसर मरीजों को अब वाराणसी में ही मिलेगा आधुनिक इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी उपलब्ध  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव वाराणसी। काशी की पावन धरती पर कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त समागति कैंसर सेंटर का उद्घाटन चुनार रोड स्थित काशी हॉस्पिटल, भिखारीपुर में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। उनके साथ वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी एवं के. वेंकटेश रमन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजन-वंदन के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता काशी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. टी.पी. सिंह ने की, जबकि मंच संचालन आकांक्षा रॉय एवं इंजीनियर शैलेश गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में कहा गया कि समागति कैंसर सेंटर काशी सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। संस्थान का उद्देश्य केवल आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों तक भी बेहतर इलाज पहुंचाना है। समागति कैंसर सेंटर के निदेश...

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में सनबीम शिक्षण समूह का शानदार प्रदर्शन

   100 प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास  रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी वाराणसी।  सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम 2026 में इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समूह की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष सनबीम शिक्षण समूह की विभिन्न शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समूह में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का गौरव सनबीम लहरतारा की छात्रा दीया जीवनानी को मिला, जिन्होंने मानविकी वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2 प्रतिशत, सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान वर्ग में सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार एवं सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्र...

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय चुनाव सम्पन्न, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा , कोलकाता के आगामी सत्र 2026-2029 हेतु राष्ट्रीय चुनाव प्रक्रिया दिनांक 10 मई 2026 को होटल रमाडा, रामनगर रोड कटेसर, वाराणसी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इससे पूर्व महासभा का चुनाव 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर, पटना (बिहार) में सम्पन्न हुआ था। कार्यक्रम के दौरान महासभा के पदाधिकारियों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा पूरी पारदर्शिता के साथ आमसभा में प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने कार्यशैली का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए संगठन के प्रति विश्वास व्यक्त किया। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री महेश कानड़ी (उज्जैन), श्री जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्यप्रदेश) एवं श्री सुरेश चौरसिया की देखरेख में सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी श्री महेश कानड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। निर्धारित समयावधि में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु श्री प्रदीप चौरसिया, राष्ट्रीय महासचिव पद हेत...