हनुमंत नगर में निःशुल्क दवा वितरण अभियान, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ | AARCC LIVE NEWS वाराणसी
रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी वाराणसी|हनुमंत नगर गांव में सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना के तहत निःशुल्क दवा वितरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह पहल स्वच्छाग्रह के समर्पित स्वयंसेवकों द्वारा संचालित की गई, जिसका उद्देश्य गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। अभियान के तहत बुखार, सर्दी-खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, पेट संबंधी समस्याओं एवं मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को दवाओं के सही उपयोग, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस पहल से राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे अभियानों से समय पर उपचार संभव हो पाता है और बीमारियों को गंभीर होने से पहले ही रोका जा सकता है। आयोजकों में यशवर्धन तोमर, कुंवर कीर्ति कैवल्य, प्रशांत राय, गौरव सिंह, उत्कर्ष पाठक एवं संतोष चंद्र ने बताया कि स्वच्छाग्रह के स्वयंसेवक समाज ...